School Timing: यूपी में बदली स्कूलों की टाइमिंग, सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक होगी पढ़ाई... राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बदलाव

Edited By Imran,Updated: 04 May, 2024 02:51 PM

timings of schools changed in up

प्रदेश में सरकारी स्कूलों के समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बदलाव किया गया है।  प्रदेश भर के 27871 माध्यमिक स्कूलों में अब एक घंटे और पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया गया है।...

UP School Timing: प्रदेश में सरकारी स्कूलों के समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बदलाव किया गया है।  प्रदेश भर के 27871 माध्यमिक स्कूलों में अब एक घंटे और पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया गया है। इसके लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन किया गया है।

आपको बता दें कि विशेष सचिव शासन उमेश चंद्र की ओर से नई समय सारणी महानिदेशक को भेजी गई है। अब सभी माध्यमिक स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होंगे। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल संचालित होते थे, जबकि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:30 से 2:50 तक स्कूलों का टाइम निर्धारित था।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 220 शिक्षण दिवस में न्यूनतम 1200 घंटे पढ़ाई का संचालन अनिवार्य है। मौजूदा समय में 1100 घंटे का शिक्षण कार्य, पाठ्य सहगामी और पाठ्येत्तर क्रियाकलाप हो रहे थे। 1200 घंटे का शिक्षण कार्य करने के लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन करना पड़ा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!