Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Jun, 2026 12:06 PM

प्रतापगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने के आरोप में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को 22 जून को सूचना मिली थी कि ...
Pratapgarh News : प्रतापगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने के आरोप में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को 22 जून को सूचना मिली थी कि खमपुर खभोर का निवासी हरेंद्र वर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लड़की का विवाह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के बाबू टोला के निवासी 38 वर्षीय कन्हैया से करा रहा है।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक अमित सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लड़की को मुक्त करा लिया और हरेंद्र, मध्य प्रदेश के सिवनी के निवासी सत्यम और छिंदवाड़ा के रहने वाले भोनी को गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : '10 साल तक सरकार सोती रही क्या?', लखनऊ अग्निकांड के बाद 'कोचिंग बंदी' पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सुरक्षा मानदंडों को लागू करने की आड़ में जनता को परेशान करने के लिए उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों पर चल रही कार्रवाई का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनकी टिप्पणी हाल में लखनऊ में अलीगंज की एक इमारत में आग लगने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान के बीच आई है। इस अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई थी। अधिकारियों ने राज्य भर में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण तेज कर दिया है, कई संस्थानों को सील कर दिया है और अग्नि सुरक्षा तथा भवन नियमों के कथित उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए हैं... पढ़ें पूरी खबर ...