शादी से पहले ही 34 बच्चों की मां बन गई थी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये सुपरमॉम?

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Jun, 2025 05:12 PM

this actress became mother of 34 children before marriage

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बनाने के बावजूद आज भी लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। ये सभी अभिनेत्रियां अपने फैंस के साथ किसी न किसी तरह से जुड़ी रहती हैं.....

UP desk : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बनाने के बावजूद आज भी लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। ये सभी अभिनेत्रियां अपने फैंस के साथ किसी न किसी तरह से जुड़ी रहती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी हैं, जो इन दिनों विभिन्न कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

2018 में प्रीति को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखा गया 
प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में देखा गया था। वर्तमान में IPL 2025 के दौरान अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर वह काफी चर्चा में रहीं। पंजाब किंग्स के फाइनल में होने के चलते वह सुर्खियों में छाई रहीं। 

एक्ट्रेस 13 साल की उम्र में हो गईं थीं अनाथ 
प्रीति जिंटा हिमाचल के शिमला की रहने वाली हैं। उनका बचपन वहीं पर व्यतीत हुआ है। प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद भारतीय सेना में मेजर थे। साल 1988 में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया था। उस वक्त प्रीति महज 13 साल की थीं। हादसे में उनकी मां नीलप्रभा भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और दो साल तक बिस्तर पर रहने के बाद उनका भी निधन हो गया था। इसी हादसे से प्रभावित होकर एक्ट्रेस ने शादी से सात साल पहले, एक ऐसा फैसला था जिसने उन्हें मातृत्व का अनोखा अनुभव दिया था।

34 अनाथ बच्चों की बनीं 'मां' 
साल 2009 में प्रीति जिंटा ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया था। अपने खास दिन को उन्होंने और भी यादगार बनाने के लिए 34 अनाथ लड़कियों को गोद लेने का संकल्प लिया। उस समय, प्रीति ने इस अनुभव को 'अनोखा' बताया था और यह भी कहा था कि वह इन सभी बच्चों का पूरा ध्यान रखेंगी। उन्होंने यह भी वादा किया था कि वह साल में कम से कम दो बार ऋषिकेश आकर इन बच्चों से मिलेंगी। यह कदम उनकी मानवीयता और समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

शादी और सरोगेसी के जरिए बनीं मां
साल 2016 में, प्रीति ने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया और शादी रचा ली। फिर 2021 में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म देने की खुशखबरी दी। जिनका नाम उन्होंने जय और जिया रख दिया। यह उनके लिए एक और खुशी का पल था, जिसने उनके परिवार को पूरा कर दिया था। 

करियर की शुरुआत और दुनियाभर में डिंपल गर्ल नाम से पहचान
प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1998 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'दिल से' से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन यादगार था। इसके बाद, उन्होंने क्या कहना, कोई मिल गया, दिल है तुम्हारा, वीर-जारा, द-हीरो जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड सहित दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान ली। अपनी चुलबुली मुस्कान, प्यारे डिंपल और दमदार अभिनय से प्रीति ने बहुत जल्द दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!