अब नहीं रहेगी कोई टेंशन, बिना अप्लाई किए मिल जाएगी पेंशन; योगी सरकार ने किया ये बड़ा फैसला

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Nov, 2025 01:05 PM

there will be no more tension pension will be

UP Cabinet Meeting News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में वृद्धावस्था पेंशन...

UP Cabinet Meeting News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए अलग से अप्लाई  करने की जरूरत नहीं होगी।  उन्हें बिना आवेदन किए ही पेंशन मिल जाएगी। 

फैमिली आईडी ‘एक परिवार-एक पहचान’ प्रणाली लागू 
वृद्धावस्था पेंशन को लेकर मंत्री असीम अरुण ने बताया कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘फैमिली आईडी' प्रणाली लागू की है। इसके जरिए पात्र व्यक्तियों की पहचान डिजिटल रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग उनसे संपर्क कर यह सुनिश्चित करेगा कि वे पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं या नहीं। आय एवं जीवित प्रमाणन की जांच बायोमीट्रिक ऐप से होगी। यह सुविधा प्रत्येक पंचायत में ग्राम सहायक एवं जनसुविधा केंद्र पर उपलब्ध रहेगी।  

ऐसे होगा लाभार्थियों का चिन्हीकरण 
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि फैमिली आईडी ‘एक परिवार-एक पहचान’ प्रणाली से पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण होगा और उनकी सहमति मिलने पर पेंशन सीधे स्वीकृत की जाएगी। वर्तमान में 67.50 लाख वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो प्रक्रिया पूरी न कर पाने के कारण पेंशन से बाहर रह जाते हैं। नया फैसला इसी समस्या को हल करने पर केंद्रित है। इस सूची में उन नागरिकों को शामिल किया जाएगा, जिनकी उम्र अगले 90 दिनों में 60 वर्ष होने जा रही है। सूची एपीआई के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर भेजी जाएगी। एसएमएस, व्हाट्सऐप और फोन कॉल जैसे डिजिटल माध्यमों से पात्र नागरिकों से सहमति लेगा। जिनकी सहमति नहीं मिलेगी उनके नाम प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!