फिर फिसली BJP MLA सुरेंद्र सिंह की जुबान, अखिलेश को बताया औरंगजेब, ममता बनर्जी को लंकिनी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jul, 2021 10:42 AM

then bjp mla surendra singh s tongue slipped akhilesh

अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। कांग्रेस की संरक्षक एवं...

बलियाः अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है। वो तो सुख सुविधा के लिए भारत की धरती पर आने वाली महिला हैं जो परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की ऐसी निर्जीव पार्टी की अध्यक्ष हो गईं जिसका भारत दंश झेल रहा है। 

सुरेंद्र सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गईं। अब कार्यकर्ता नहीं राजनैतिक सेना के रूप में कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा तभी रोहिंग्या और मुस्लिम आक्रांताओं को जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लंका फतह होगा और लंकिनी मारी जाएगी। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।

बीजेपी विधायक इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए, जो अपने पिता का नहीं हुआ वह आमजन का क्या होगा। वर्ष 2003 में मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या हो गई, लेकिन सपा का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर नहीं पहुंचा कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। ऐसे लोगों से यादव समाज का कल्याण होने वाला नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!