UP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव: CM yogi की मौजूदगी में 8 दिग्गजों का नामांकन, 9वें पर गहराया सस्पेंस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 10:05 AM

all bjp rajya sabha candidates will file their nomination papers together today

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 8 उम्मीदवार मंगलवार को एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 8 उम्मीदवार मंगलवार को एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र होंगे। नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अपने 8 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अपना 9वां उम्‍मीदवार भी उतार सकती है।

ये भी पढ़ें:- 'मां मारती-पीटती थी, साथ नहीं रहना चाहती'... 25 साल की बेटी के बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

उप्र पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को उम्मीदवार घोषित होने पर हैरानी जताई। धर्मपाल सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम देखकर मुझे हैरानी हुई। मैं पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। पार्टी उम्मीदवार विद्या सागर सोनकर ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। राज्यसभा उम्मीदवार प्रकाश पाल ने भी टिकट देने के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए, आदित्यनाथ ने ''एक्‍स'' पर एक पोस्ट में कहा कि आज घोषित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। आप सभी की ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं। पार्टी की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी उम्‍मीदवारों को बधाई दी। राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है और 16 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय की गई है। उप्र में, राज्यसभा की 10 सीट पर चुनाव हो रहा है, जिसके लिए समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!