जिस तरह राहुल गांधी पप्पू हो गए, उसी तरह प्रियंका पप्पी हो जाएंगी: राघवेंद्र

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Jan, 2020 05:30 PM

the way rahul gandhi became pappu priyanka will become pappi raghavendra

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी द्वारा योगी पर टिप्पणी करने पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ईसाईयों व कसाईयों...

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी द्वारा योगी पर टिप्पणी करने पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ईसाईयों व कसाईयों के बीच पली-बढ़ी प्रियंका गांधी से क्या उम्मीद की जा सकती है। प्रियंका गांधी को भगवा व सन्यासी के बारे में ज्ञान ही कहां है।

सिंह ने कहा कि योगी जी पर टिप्पणी करना सूरज को दीपक दिखाने के बराबर है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का परिवार देश को 70 साल तक गिरवी रखा। कश्मीर में जब बहू-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा था तब उनके ही परिवार की सरकार थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आकर आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिस तरह से राहुल गांधी पप्पू हो गए हैं। उसी तरह प्रियंका गाधी कुछ दिनों में पप्पी हो जाएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!