Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Apr, 2023 06:46 PM

अगर आप अपनी लड़की की शादी किसी एनआरआई से कर रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर देख लें क्योंकि एनआरआई से शादी कभी-कभी खुशियों की जगह बर्बादी का कारण भी बन सकती है। कानपुर की रहने वाली इस विवाहिता पर कुछ एसा ही हुआ है।
कानपुरः अगर आप अपनी लड़की की शादी किसी एनआरआई से कर रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर देख लें क्योंकि एनआरआई से शादी कभी-कभी खुशियों की जगह बर्बादी का कारण भी बन सकती है। कानपुर की रहने वाली इस विवाहिता पर कुछ एसा ही हुआ है।
कानपुर के पाण्डु नगर की रहने वाली रितिका शुक्ला की शादी 5 फ़रवरी 2022 में लखनऊ के रहने वाले चंद्रशेखर शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद चंद्रशेखर अपनी पत्नी रितिका को लेकर दुबई चला गया। यहां पर उसको पता चला कि पति के कुछ अन्य महिलाओं से संबंध हैं। जिसका रितिका ने कई बार विरोध किया, लेकिन भविष्य में सब ठीक होने की आस में वो चुप रही। इस दौरान रितिका गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद पति चंद्रशेखर, रितिका को दुबई से लखनऊ ले आया।

5 अप्रैल को पति, ससुर व ननद ने उसके साथ मारपीट की
रितिका का आरोप है कि 5 अप्रैल 2023 को पति, ससुर व ननद ने उसके साथ मारपीट की फिर गाडी में लादकर जबरन कोई दवा खिलाई और कानपुर के लिए चल दिए। रितिका ने अपने भाई मयंक को अपने साथ घटित वाक्या को बताया और अपनी लोकेशन दी। जिसके बाद मयंक ने पुलिस की मदद से उन्नाव टोल प्लाज़ा पर गाडी रोककर अपनी बहन की जान बचाई।

दवा से रितिका की तबियत खराब
ससुरालीजनों द्वारा दी गयी दवा से रितिका के पेट में पीड़ा और रक्तस्राव होने लगा। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल उर्सला में भर्ती कराया गया। रितिका की तरफ से थाने में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इसपर कार्रवाई हो, नहीं तो पति दुबई भाग जाएगा।