‘सपा की काठ की हांडी अब तीसरी बार चूल्हे पर नहीं चढ़ने वाली’, अखिलेश पर हमलावर हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Oct, 2025 11:55 PM

the sp s wooden pot won t be able to be put on the stove for the third time

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने दो बार सपा को नकारा है और आगामी चुनावों में भी उसे तीसरी बार खारिज कर देगी। “काठ की हांडी अब तीसरी बार...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने दो बार सपा को नकारा है और आगामी चुनावों में भी उसे तीसरी बार खारिज कर देगी। “काठ की हांडी अब तीसरी बार चूल्हे पर नहीं चढ़ेगी,” — यह बयान देते हुए मंत्री शाही ने सपा शासनकाल को "अराजकता, लूट और भ्रष्टाचार का प्रतीक" बताया।

“अब यूपी बन चुका है भयमुक्त और गुंडामुक्त”
शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। “आज यूपी भयमुक्त, अपराधमुक्त और गुंडामुक्त बन चुका है। वहीं सपा के शासन में अपहरण, रंगदारी, लूट और जातिगत राजनीति चरम पर थी।”

अखिलेश यादव पर हिंदी विरोध का आरोप
कृषि मंत्री ने सपा प्रमुख पर हिंदी भाषा विरोध का आरोप भी लगाया। “तमिलनाडु में जाकर हिंदी विरोध का समर्थन और फिर हिंदी भाषी उत्तर भारत से वोट मांगना दोहरा मापदंड है।”उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि, “ऑस्ट्रेलिया और कॉन्वेंट स्कूलों की शिक्षा अब उनकी सोच को प्रभावित कर रही है।”

कृषि और गरीबों के मुद्दे पर सपा को घेरा
शाही ने कहा कि सपा शासनकाल में किसान आत्महत्याएं, गन्ना भुगतान में देरी और दलित उत्पीड़न आम बात थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब दलितों और गरीबों की चिंता जता रहे हैं, जो “सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी” है। “सपा सरकार में वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन योजनाएं भ्रष्टाचार की शिकार थीं। अब योगी सरकार में डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है।”

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
शाही ने कहा कि सरकार ने किसानों और गरीबों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं:-

  • अब तक ₹3.30 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान।
  • प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ।
  • जल्दी ही चना, मटर, मूंगफली जैसी फसलों की सरकारी खरीद भी शुरू होगी।


दलित राजनीति पर तंज
शाही ने यह भी आरोप लगाया कि सपा सरकार ने मान्यवर कांशीराम जी के नाम पर बनाए गए जिलों और स्मारकों के नाम बदले थे और मूर्तियों को तोड़ा था। “आज वही लोग दलित भावनाओं का नाटक कर रहे हैं, जनता सब देख रही है।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!