ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Apr, 2022 06:30 PM

the soldier on duty shot himself there was a stir

मुख्यालय के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही (आरक्षी) ने शनिवार को अपनी सरकारी राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए एटा...

एटा: मुख्यालय के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही (आरक्षी) ने शनिवार को अपनी सरकारी राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए एटा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।यह जानकारी पुलिस ने दी।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। घायल आरक्षी अंकित (25) आज दोपहर अपने घर से वापस पुलिस लाइन आया था और वह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार (ट्रेजरी) पर ड्यूटी कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसकी किसी से फोन पर तकरार हुई और उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरक्षी का आगरा में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे गृह क्लेश की बात सामने आ रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!