शादी समारोह में 15 मिनट तक गूंजी गोलियों की गड़गड़ाहट, हर्ष फायरिंग में 4 लोगों को लगी गोली, दो की मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 May, 2022 10:10 AM

the rumble of bullets echoed for 15 minutes in the wedding

यूपी के चित्रकूट में शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान चार लोगों को गोली लग गई। जिसमें दो की मौत हो गई। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। सूचना मिलते...

चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान चार लोगों को गोली लग गई। जिसमें दो की मौत हो गई। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है, यहां रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव पुत्र अवसरी के घर बरात आई थी। देर रात्रि जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे। हर्ष फायरिंग के दौरान 4 लोगों को गोली लग गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। बताया जा रहा है कि मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही।  इसके बाद में प्रतिस्पर्धा के चलते राम लखन और रामकरण ने एक दूसरे को गोली मार दी।

इस बारे मेंराजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान की है। बंदूक में कारतूस लोड करते समय हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है और जांच पड़ताल जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!