मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही पिकअप पलटी, दुल्हन सहित आठ लोग घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Dec, 2022 07:11 PM

the pickup going to attend the chief minister s mass marriage ceremony

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान  दुल्हन सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर...

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान  दुल्हन सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दोड़े। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से लोगों जिला स्थानीय अस्पताल पहुचाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन की हालत को गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक गोल्हनपुर के नवोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें दूल्हा सहित एक परिवार के लोग शामिल होने जा रही थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के तलरे गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ट्रक को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!