IVRI दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मेधावियों को करेंगी सम्मानित

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jun, 2025 11:41 AM

president draupadi murmu addressing the ivri

बरेली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी सोमवार को बरेली में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि...

बरेली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी सोमवार को बरेली में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचीं हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दो राज्यपालों और कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल है। राष्ट्रपति इस समारोह को संबोधित करेंगी।
 
 


दो दिवसीय दौरे पर आई राष्ट्रपति 
बता दें कि उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर आ रहीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह बरेली के पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित 11 वें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी और फिर वह गोरखपुर जाएंगी। इन दो दिनों में राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। दिल्ली से हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा औपचारिक रूप से स्वागत किया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक मांगीलाल जाट के भी कार्यक्रम में शामिल हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
राष्ट्रपति के दौरे के लिए चाक चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी है। बरेली के रहने वाले गंगवार ने शनिवार को व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए आईवीआरआई का दौरा किया था। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पांच पुलिस अधीक्षक (एसपी), नौ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), 18 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 55 इंस्पेक्टर, 250 उप निरीक्षक, 300 महिला कांस्टेबल, 700 पुरुष हेड कांस्टेबल और चार कंपनी प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) लगाई गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!