किडनी कांड में मुख्य गवाह की हुई थी मौत, पुलिस को बताऐ बगैर परिजनों ने शव को दफनाया

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Oct, 2019 05:53 PM

the main witness died in a kidney case without telling the police

यूपी का बहुचर्चित किडनी काण्ड रैकेट का खुलासा करने में अहम भूमिका निर्वाह करने वाली संगीता की 6 अक्टूबर को मौत हो गई थी। यहां संगीता के पति राजेश कश्यप ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को कब्रिस्तान में दफना...

कानपुर: यूपी का बहुचर्चित किडनी काण्ड रैकेट का खुलासा करने में अहम भूमिका निर्वाह करने वाली संगीता की 6 अक्टूबर को मौत हो गई थी। यहां संगीता के पति राजेश कश्यप ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। चूंकि मामला किडनी काण्ड की मुख्य गवाह की मौत का था इसलिए संगीता की मौत पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई।
PunjabKesari
मानव अंग तस्करी के बड़े रैकेट का हुआ खुलासा
बता दें कि कानपुर के डब्लू वन ब्लाक साकेत नगर में रहने वाली संगीता को अस्पताल में मेड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले जाया गया। वहां नौकरी देने से पहले खून की जांच को जरूरी बताया गया। इस तरह कई प्रकार की जांचे हुई तो संगीता को कुछ शक हो गया, बस इसी कारण संगीता और उसके पति राजेश कश्यप ने बहाना बनाकर दिल्ली से कानपुर वापस आ गये थे। कानपुर में उन्हें धमकियां मिलने लगी तो उन्होंने 1 फरवरी को थाना बर्रा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और कुछ दिन की छानबीन में मानव अंग तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हो गया। संगीता की निशानदेही पर 17 फरवरी 2019 को पुलिस ने किडनी काण्ड से जुड़े 6 आरोपियों को पकड़कर जेल भी भेज दिया था।
PunjabKesari
स्वाभाविक रूप से हुई थी मौत: पति
वहीं संगीता के पति राजेश कश्यप का कहना है कि उसकी मौत 6 अक्टूबर को स्वाभाविक रूप से हुई थी। जिसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। लेकिन पुलिस को कुछ शक था इसलिए शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
संगीता महत्वपूर्ण केस किडनी प्रकरण की वादनी थी: SSP
संगीता के पति राजेश कश्यप ने उसकी मौत होने के जानकारी पुलिस को नहीं दी जिससे कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला मानव अंग तस्करी से जुड़ा था और संगीता मुख्य गवाह थी। इसलिए उसके शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि संगीता बड़े महत्वपूर्ण केस किडनी प्रकरण की वादनी थी। हालांकि उनकी मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही थी, लेकिन उनके परिजनों ने पुलिस को बताये बगैर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था।  संगीता के शव को दफनाने के बाद कुछ कंट्रोवर्सी पैदा होने लगी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम कराने का मकसद यह है कि किसी प्रकार का शक ना हो और ट्रांसपैरेंसी बनी रहे।  

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!