प्रेम विवाह का दर्दनाक अंतः 2 साल बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव, मृतका की हथेली पर लिखा था Love you अमर सिंह

Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Jul, 2024 10:06 AM

the body of a woman was found hanging two years after her love marriage

प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ है। शादी के दो साल बाद महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

आंवला: प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ है। शादी के दो साल बाद महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आंवला के नगरिया देहजब्ती निवासी सूरजपाल ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटे बेटे अमरसिंह ने दो साल पहले दिल्ली में प्रेम विवाह किया था, वह गुजरात में काम करता है। उसकी पत्नी उमा उर्फ पूजा (25) गांव में रहती है। कुछ माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गई। 

घर आने से पहले मिली मौत की सूचना 
मंगलवार को अमरसिंह घर आने को था, जिसका परिजन इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसका बड़ा बेटा तेजपाल, उसकी पत्नी गीता और बच्चे सुमित सालिनी ढकपुरा लभारी में एक शादी में गए थे। घर पर वह उसकी पत्नी रोशन देवी और बहू पूजा थी। पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह बहू से खिचड़ी बनाने की कहकर रामनगला में दवा दिलाने चला गया। करीब 1:30 बजे वापस लौटने पर पूजा का कमरा बंद था। उसने कई बार आवाज दीं। परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाकर कमरे की छत की टीन हटाकर देखा तो पूजा का शव साड़ी से पंखे पर लटका हुआ मिला।

PunjabKesari

मृतका की हथेली पर लिखा था लव यू अमर सिंह 
पूजा का शव जब पुलिसकर्मियों ने उतारा तो उसकी सीधी हथेली पर लव यू अमर सिंह लिखा था, परिजनों ने बताया कि उन्हें उसके लेफ्ट अथवा राइट हैंड से लिखने की जानकारी नहीं है। पूजा के पास मोबाइल था, पुलिस ने कमरे की छानबीन की तो वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अमरसिंह का परिवार दिल्ली में रहकर काम करता था। वहां की पूजा से अमरसिंह को प्यार हो गया। दोनों ने दिल्ली में ही शादी कर ली। तीन साल पहले अमरसिंह परिवार के साथ गांव लौट आए। पत्नी को गांव में छोड़कर वह गुजरात में काम करने लगा। वह रिश्तेदारी में बुधवार को दावत में शामिल होने के लिए मंगलवार को आने वाला था। परंतु तब तक यह घटना हो गई।

घटना का कारण अभी स्पष्ट नहींः पुलिस
इंस्पेक्टर आंवला वीरेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतका के पति के आने पर कुछ पता चलेगा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!