घर में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हत्या की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Jul, 2022 03:10 PM

teenager sleeping in house shot dead fear of murder in enmity

जिले में बुधवार को घर में सो रही 14 साल की एक लड़की की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में तड़के करीब तीन बजे लोकेश कुमार की बेटी (14) की घर में सोते समय गोली मार...

सम्भल: जिले में बुधवार को घर में सो रही 14 साल की एक लड़की की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में तड़के करीब तीन बजे लोकेश कुमार की बेटी (14) की घर में सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार के अन्य सदस्य भी उसके पास आंगन में ही सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने आगन में सो रही बेटकी की गोली माकर हत्या कर दी।

मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी ने उसे समझकर बेटी को गोली मारी है क्योंकि आंगन में बेटी चादर ओढ़ कर सो रही थी। किशोरी के पिता का कहना है की उसकी उमेश से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। रजपुरा थाना प्रभारी  कुलदीप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!