उत्तर भारत में 6.3 तीव्रता संग भूकंप का तेज झटका, ताजिकिस्तान रहा केंद्र

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 13 Feb, 2021 08:40 AM

tajikistan remains epicenter of 6 3 magnitude earthquake in north india

ताजिकिस्तान में शुक्रवार रात शक्तिशाली भूकंप आया जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान विभाग ने

नयी दिल्ली: ताजिकिस्तान में शुक्रवार रात शक्तिशाली भूकंप आया जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले भूलवश बताया था कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में 19 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि उसने बाद में संशोधित बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप दरअसल ताजिकिस्तान में आया। विभाग ने कहा कि यह गलती सॉफ्टवेयर के कारण हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसमें तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया। भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। गाजियाबाद के वैशाली और वसुंधरा तथा अन्य इलाकों में भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिसों में भी भूकंप का भय देखा गया।

बता दें कि इसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। जब भूकंप आया तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों से डिजिटल तरीके से संवाद कर रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि पूरा कमरा हिल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!