आगरा में स्वतंत्र देव सिंह का दावा- आगामी निकाय चुनाव में BJP प्रदेश में सारी सीटें जीतकर इतिहास दर्ज करेगी

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 16 Feb, 2023 12:36 PM

swatantra dev singh claims in agra

आगरा (ब्रज भूषण) : निकाय चुनाव की समीक्षा करने के लिए बुधवार को आगरा आए यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh ने चुनावों की तैयारी की जमीनी हकीकत टटोली। इस दौरान जब उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि जो चुनाव लड़ने के लिए भाजपा...

आगरा (ब्रज भूषण) : निकाय चुनाव की समीक्षा करने के लिए बुधवार को आगरा आए यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh ने चुनावों की तैयारी की जमीनी हकीकत टटोली। इस दौरान जब उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि जो चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से जुड़े हैं, वे हाथ उठा लें। इस पर किसी जब किसी ने हाथ नहीं उठाया तो उन्होंने कहा कि जो चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे हाथ उठा लें। तब तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा दिया। योगी सरकार में जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण water power and flood control विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिले के आरबीएस महाविद्यालय के ऑडिटोरियम auditorium में निकाय चुनाव body elections की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बूथ जीतने से चुनाव जीत जाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों से बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के संदर्भ में जानकारी ली और कहा कि मंडल प्रभारी, बूथ प्रभारी और मंडल संयोजक जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें।

PunjabKesari

शहर के लोगों ने अनूठी छाप छोड़ी
शहर के लोगों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में G 20 की बैठक होने से आगरा को दुनिया जान गई। आजादी के बाद देश को पहली बार जी 20 की अध्यक्षता मिली है। इस दौरान स्वच्छता, नेतृत्व, स्वागत और अनुशासन की अनूठी छाप आगरा वासियों ने छोड़ी है।

PunjabKesari

बूथ जीतने से चुनाव जीत जाएंगे
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ड संयोजकों से संवाद किया। उनसे वार्ड संयोजक के कार्य से लेकर पन्ना प्रमुख और बूथ कमेटियों के बारे में जब पार्षद पति ने पन्ना प्रमुख के परिवार के बारे में भी जानकारी देना शुरू कर दिया तो उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता परीक्षा में पास हो गए। ये तो पन्ना प्रमुखों की पत्नी का भी नाम जानते हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से चुनावी मंत्रों पाकर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सभी नगर निकाय में पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी। वहीं आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में कमल खिलेगा और मेयर भी भारतीय जनता पार्टी का ही बनाने का दावा किया।

PunjabKesari

विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
यूपी के जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर कृषि योग्य भूमि व सिंचित भूमि के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि नहर व तालाबों को कब्जा मुक्त कराएं ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। उन्होंने भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए सभी शासकीय भवन, विद्यालय, निजी विद्यालय और निजी भवनों में वर्षा जल का संचयन करने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा मंडल के फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी जिले के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी मांगी।

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!