UP में डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी के सीने में उतार दी गोली, फिर खुद को भी किया शूट, जानिए पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jun, 2026 11:52 AM

former mla s son commits suicide after shooting wife

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पूर्व विधायक के बेटे ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर गोली मारने के बाद खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पत्नी को शिकोहाबाद अस्पताल से जिला...

Firozabad News : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पूर्व विधायक के बेटे ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर गोली मारने के बाद खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पत्नी को शिकोहाबाद अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह घटना सुभाष तिराहे के पास की है।

शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरीश कुमार ने बताया कि डाहिनी गांव निवासी राकेश यादव (60) का शनिवार शाम अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि आवेश में आकर राकेश ने अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी मूर्ति देवी (58) को गोली मार दी औ इसके बाद उन्होंने स्वयं को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मूर्ति देवी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

पुलिस के अनुसार, राकेश यादव के पिता जगदीश यादव कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। राकेश यादव सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!