Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jan, 2021 02:54 PM
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर आए दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र का है। जहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक की फावड़े से काटकर....
बहराइच: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर आए दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र का है। जहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक की हत्या 4 लोगों ने मिलकर की। युवक के पिता की तहरीर पर 4 लोगों पर खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए अमर पुलिस अधीक्षक देहात अशोक कुमार ने बताया कि थाना खैरी घाट के ग्राम गौरी पाठक पुरवा में ओमप्रकाश के गांव के 4 लोगों ने अवैध संबंध के शक में फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर 4 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जो 4 नामजद अभियुक्त हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम में लगा दी गई है पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।