देवरिया में सुरेश खन्ना ने जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत, प्रोजेक्ट के ठेकेदार और कार्यदायी संस्था पर लगाया जुर्माना

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Aug, 2022 10:34 PM

suresh khanna knows the ground reality of the schemes in deoria

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरूवार को प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी एवं जल शक्ति मंत्री दिनेश खटिक ने विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के बाद आवश्यक निर्देश दिये।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरूवार को प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी एवं जल शक्ति मंत्री दिनेश खटिक ने विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के बाद आवश्यक निर्देश दिये।       

वित्त मंत्री ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जमीनी हकीकत जानने के लिए लोगों से संवाद किया है। मलिन बस्ती में लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभों की हकीकत जानी। मंत्रियों का समूह गौरी बाजार स्थित कान्हा गोआश्रय स्थल पहुंचा और वहां गोवंश के संरक्षण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। कान्हा गोआश्रय स्थल पर कुल 111 गोवंश संरक्षण मिले, जिनमें 92 नर और 19 मादा गोवंश थे। यहां गोवंश को मिलने वाले चारे में हरे चारे की मात्रा निर्धारित मानक 15 प्रतिशत अनुसार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गोमूत्र एवं गोबर के व्यवसायिक उपयोग की संभावना को तलाशने के लिए भी कहा है।       

खन्ना ने कहा कि गौरीबाजार क्षेत्र के मदेना व इंदुपुर में जल जीवन मिशन के तहत बने वॉटर टैंक का भी जायजा लिया। इसमें इंदुपुर की योजना में गंभीर खामियां मिली। वाटर टैंक का ढांचा तैयार हुए लगभग डेढ़ साल बीत चुका है फिर भी इसे उपयोग के लिए हस्तांतरित नहीं किया गया है। यह निर्माण की गुणवत्ता भी प्रथम द्दष्टया घटिया मिली। डेढ़ साल के भीतर ही ढांचे में कई जगह दरारें दिखने लगी हैं। इस पर सम्बंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है।       

वित्त मंत्री ने बताया कि मंत्रियों के समूह ने मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल का भी दौरा किया। वहां पीकू वार्ड, महिला वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। वहां सफाई व्यवस्था में कमियां मिली हैं। इस कार्य में संलग्न संस्था के विरुद्ध जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!