Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 May, 2023 10:44 PM

सूरज तप रहा है और गर्मी भी लोगों को खूब सता रही, लेकिन शरीर से पसीना नहीं निकल रहा। हवा में मौजूद आद्रता इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। इससे शरीर को गर्मी तो लगती है, लेकिन शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालने का तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम...
कानपुर (अंबरीश त्रिपाठी): सूरज तप रहा है और गर्मी भी लोगों को खूब सता रही, लेकिन शरीर से पसीना नहीं निकल रहा। हवा में मौजूद आद्रता इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। इससे शरीर को गर्मी तो लगती है, लेकिन शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालने का तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह वेट बल्ब तापमान का खेल है। इसमें शरीर गर्म तो रहता है, लेकिन ठंडा होने के लिए वह अपने शीतलीकरण तंत्र को सक्रिय नहीं कर रहा है। इससे हाइपोथर्मिया, हार्टअटैक व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है।

चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तापमान बढ़ता है और अगले दिन कम हो जाता है। इसके बावजूद लोग गर्मी से बेहाल हैं। उनको कम तापमान से ज्यादा वाली गर्मी महसूस हो रही। इसकी वजह वेट बल्ब तापमान में वृद्धि है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ पांडे का कहना था की वेट बल्ब तापमान के नुकसान से बचने के लिए लोगों को कड़ी धूप में निकलने और श्रम वाला कार्य करने से बचना चाहिए। शरीर से पसीना नहीं निकल रहा है तो सावधान रहें। इससे शरीर के विभिन्न अंग कार्य करना बंद कर सकते हैं।