मंत्रिमंडल विस्तार नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश: अखिलेश

Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Aug, 2019 09:25 AM

statement of akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को नाकामियों पर पर्दा डालने और जनता का ध्यान बंटाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल होती प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए...

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को नाकामियों पर पर्दा डालने और जनता का ध्यान बंटाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल होती प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए एक तरफ अधिकारियों के ट्रांसफर कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना चाहती है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट का विस्तार कर जनता का ध्यान बांटना चाहती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में बीजेपी सरकार बनने के ढाई वर्ष बाद भाजपा नेतृत्व को अपने नकारा मंत्रियों का पता चला, जिनसे इस्तीफा लिया गया। इस बीच कितनी ही समस्याएं बढ़ गई। बेकारी, मंहगाई की मार से नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोज ही दुष्कर्म हो रहे हैं। हत्या, लूट से हाहाकार मचा है। कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा था। भाजपा ने प्रदेश की छवि खराब कर उसे हत्या प्रदेश बना दिया है। बीजेपी की गुमराह करने वाली राजनीति से जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दुनिया भर में बदनामी करा दी। विकास अवरूद्ध है। बीजेपी के तौर तरीकों ने लोकतंत्र में व्यवस्था को बीमार कर दिया है। बिजली, पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों ने मंहगाई से यूपी की जनता की कमर तोड़ दी है। चुनाव जीतने के बाद मतलबी सरकार अपनी मनमानी से जनता से अधिक-से अधिक कर वसूल लेना चाहती है। ऐसे हालात में जनता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!