अस्पताल में पीने लायक पानी नहीं होने पर नाराज हुए श्रीकांत शर्मा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Oct, 2019 05:21 PM

srikanth angry at not having potable water in hospital

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मथुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पीने के साफ पानी का इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई।

मथुराः उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मथुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पीने के साफ पानी का इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जब शर्मा ने पेयजल टंकी का पानी खुद पीना चाहा तो अधिकारियों ने उनको रोक दिया।

इस पर मंत्री ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि अगर यह पानी हम नहीं पी सकते, तो मरीजों को क्यों पिला रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए सुनवाई का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान कई लोगों ने जिला अस्पताल में व्याप्त कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया। इस पर शर्मा ने तुरंत अस्पताल का निरीक्षण करने का निर्णय लेते हुए अपना काफिला वहां मुड़वा दिया। वहां पहुंचकर उन्होंने जनता की शिकायतों की खुद मौके पर जांच की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें कड़े कदम उठाने पडे़ंगे। अस्पताल के अधिकारियों ने सभी कमियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!