नरेश उत्तम पटेल का गंभीर आरोप, कहा- निकाय चुनाव में सपा को रोकने के लिए सत्ता का किया दुरुपयोग

Edited By Ramkesh,Updated: 12 May, 2023 01:38 PM

sp state president naresh uttam patel held a press conference

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और  विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक विधायक मनोज पाण्डेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को...

लखनऊ, ( अश्वनी कुमार सिंह ) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और  विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक विधायक मनोज पाण्डेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जनता ने वोट किया। पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव की विचारधारा में लोगों ने विश्वास जताया है। जिस वजह से पहले चरण में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया।

समाजवादी पार्टी को रोकने के लिए सत्ता का दुरुपयोग
उन्होंने सरकार समाजवादी पार्टी को रोकने के लिए पार्टी के सत्ता का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सरकार के खिलाफ व्यापक माहौल था। जनता से सरकार का वादा खिलाफी का पूरा सर पहले चरण में देखने को मिला।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बूथ पर भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। वहीं सपा समर्थकों को वोट नहीं देने दिया गया। 
 

 कार्यकर्ताओं को थाने में बंद करने का सपा ने लगाया आरोप 
उन्होंने कहा कि जब बीजेपी को लगा कि जनता ने सपा के पक्ष में काम किया है तो दूसरे चरण में रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को थाने में बंद करने का काम किया गया। मतदान के दौरान लोगो को परेशान किया जा रहा था।  विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक विधायक मनोज पाण्डेय ने कहा निर्वाचन विभाग को कल ज्ञापन दिया गया है।  जिस दिन मतगणना प्रारंभ होगी उस दिन प्रत्याशी को मिले मत तत्काल सार्वजनिक किए जाय ये समाजवादी पार्टी की मांग है। उन्होंने कहा कि ये नियमावली में लिखा है। उन्होंने कहा कि सपा के पक्ष में बहुत मतदान हुआ है।  उन्होंने कहा कि जब सरकार को लगा कि सपा के पक्ष में मतदान हुआ है तो सीएम के निर्देश पर समाजवादी पार्टी को दूसरे चरण में रोकने का काम किया गया। समाजवादी पार्टी के लिए भ्रामक प्रचार किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग से की ये मांग
विधायक मनोज पाण्डेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से हमारी मांग है कि जो परिणाम आयेंगे उसको दो दो घंटे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि जो  नियमावली बनी है उसे पूरा किया जाए। प्रत्येक राउंड कि गड़ना के बाद घोषणा की जाए कि किस प्रत्याशी को कितना वोट मिले हैं। प्रत्याशी के साइन भी कराये जाये कॉपी भी इलेक्शन एजेंट को दी जाय।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!