समाजवादी पार्टी ने किया ‘‘आओ गले मिले'' कार्यक्रम का आयोजन

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Apr, 2025 08:28 AM

sp organized a program aao gale mile

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में ‘‘आओ गले मिले'' कार्यक्रम के तहत ‘होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में ‘‘आओ गले मिले'' कार्यक्रम के तहत ‘होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव थे। इस मौके पर मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद थीं।

PunjabKesari 
समारोह में शामिल हुए सभी धर्मों के लोग
‘होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह' में हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सभी धर्मों के धर्मगुरु और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए, जिन्होंने एक दूसरे को होली की बधाई और ईद की मुबारकबाद दी। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ‘होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह' में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार ब्रायन सिलास ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिलास लता मंगेशकर और अनुराधा पौडवाल के अलावा हिंदी फिल्म के मशहूर संगीत निर्देशकों के साथ भी प्रस्तुति दे चुके हैं। उन्होंने पियानो पर मनमोहक धुन सुनाई।

PunjabKesari 
'भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की ताकत है'
सपा नेता अखिलेश यादव ने सद्भाव समारोह में आये सभी लोगों का स्वागत किया और कहा, ‘‘हमारा देश गंगा-जमुनी संस्कृति का देश है। हम सब मिलजुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की ताकत है। आज का कार्यक्रम उसी सद्भाव एकता और भाईचारे का संगम है। यही हमारे देश और समाज की सच्चाई है।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!