सपा विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, 20 करोड़ रुपए की संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी ED

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Jun, 2024 05:39 PM

sp mla s troubles increased ed will inquire about properties worth rs 20 crore

आगजनी मामले में सात साल की सजा पाए सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, अब ईडी और इनकम टैक्स के रडार पर है। ईडी इरफान के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने इरफान की 20 करोड़ रुपए की...

कानपुर: आगजनी मामले में सात साल की सजा पाए सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, अब ईडी और इनकम टैक्स के रडार पर है। ईडी इरफान के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने इरफान की 20 करोड़ रुपए की संपत्तियों को चिन्हित किया है। ईडी इरफान को रिमांड पर लेकर इन संपत्तियों के बारे में पूछताछ की तैयारी कर रही है। उपयुक्त जवाब न मिलने पर ईडी इन संपत्तियों को जब्त भी कर सकती हैं।

आप को बता दें कि कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक  इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, बिल्डर शौकत अली, मोहम्मद शरीफ और इजराइल उर्फ 'आटे वाला' के खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया था था। नजीर फातिमा नामक महिला ने इन लोगों पर उनका घर जलाने का आरोप लगाया था। नजीर फातिमा की शिकायत के मुताबिक उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए उनके प्लॉट पर बने अस्थाई घर को फूंक दिया गया था। आरोप था कि 7 नवंबर, 2022 को रात 8 बजे नजीर फातिमा का परिवार भाई की शादी में गया था। तभी रिजवान सोलंकी, इरफान सोलंकी और उनके साथियों ने उनके घर में आग लगा दी।

इस दौरान उनकी गृहस्थी का सारा सामान फ्रिज, टीवी, सिलेंडर सब कुछ खाक हो गया था। इसकी शिकायत 8 नवंबर, 2022 को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद इरफान सोलंकी ने 2 दिसंबर, 2022 को अपने भाई रिजवान सोलंकी के साथ कानपुर के पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सरेंडर कर दिया था। इस मामले में कोर्ट ने सपा विधायक इरफान सौलंकी और उनके भाई को 7-7 साल की सजा हुई है।  अब वहीं ईडी  इनकम टैक्स के मामले में पूछताछ कर सकती है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!