सदन में बृजेश पाठक की टिप्पणी पर सपा सदस्यों ने किया हंगामा, शिवपाल यादव ने किया पलटवार

Edited By Harman Kaur,Updated: 24 Feb, 2023 04:49 PM

sp members created ruckus on brijesh pathak s

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) द्वारा की गई एक टिप्पणी के विरोध में अध्यक्ष के आसन के सामने (वेल में) आकर जमकर नारेबाजी की। सपा के सदस्यों ने स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री के विरोध में नारे भी लगाए।

PunjabKesari

'नकली समाजवादी हैं, ये ढोंगी समाजवादी हैं'
विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव ने नियम-56 के तहत स्वास्थ्य विभाग का मामला उठाते हुए कहा कि UP की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था खराब हालत में है और स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर है। यादव के जवाब में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादियों पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ''समाजवाद से इनका कोई लेना देना नहीं है, ये नकली समाजवादी हैं, ये ढोंगी समाजवादी हैं, ये अराजकता फैलाते हैं।'' पाठक के इतना कहते ही सपा सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल (अध्यक्ष के आसन के सामने) में आ गए और उपमुख्यमंत्री और सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे। इस बीच उपमुख्यमंत्री ने भी सपा के खिलाफ बोलना जारी रखा।

PunjabKesari

शिवपाल यादव ने ब्रजेश पाठक पर कसा तंज
वहीं, हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उप मुख्यमंत्री को बोलने से रोकते हुए बैठने का अनुरोध किया तो वह (पाठक) अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद भी कुछ देर तक सपा सदस्य नारेबाजी करते रहे। अध्यक्ष ने चेतावनी के साथ वरिष्ठ सदस्यों से अनुरोध किया तो सपा सदस्य अपनी सीट पर वापस लौट गए। इसके पहले अपने संबोधन की शुरुआत में ही शिवपाल यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि ये पहले कांग्रेस में थे, फिर बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा सदस्य और राज्‍यसभा सदस्‍य बने और फिर भाजपा में आकर उपमुख्यमंत्री हो गए।

ये भी पढ़े...LIVE बजट सत्र: सदन में राजभर की बातों पर लगे ठहाके, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

'भाजपा के लोगों आप अटल बिहारी वाजपेई और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलना सीखो'
यादव ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान समाजवादियों पर पाठक द्वारा की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों आप अटल बिहारी वाजपेई और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलना सीखो, उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यादव ने पाठक को छापामार मंत्री करार देते हुए कहा कि कोई इनकी सुनता नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा बजट खर्च हो गया होता तो बहुत सी समस्या हल हो गई होती। बृहस्पतिवार को पाठक ने कहा था समाजवाद की परंपरा को जिन लोगों ने आगे बढ़ाया वे दुनिया छोड़कर गए तो उनके पास एक फटी धोती भी नहीं थी, लेकिन आज नकली समाजवादी जो लाल टोपी लगाकर अपने को समाजवादी कहते हैं।

PunjabKesari

प्रतिदिन 5 हजार मरीजों का होता है निश्‍शुल्‍क ऑपरेशन- ब्रजेश पाठक
पाठक ने कहा कि उनसे पूछा कि ऐसा कौन सा काम किये कि 10 रुपए से खाता खोलकर आज लाखों-करोड़ों में पहुंच गए हैं। शिवपाल के आरोपों पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अस्पतालों को लूट का अड्डा बना दिया गया था और चिकित्सकों से आधा पैसा लेकर उन्‍हें अस्‍पताल में नहीं आने की छूट दी जाती थी। पाठक ने कहा कि अब स्थिति बदली है और प्रतिदिन एक लाख 70 हजार मरीज आते हैं और प्रतिदिन 5 हजार मरीजों का निश्‍शुल्‍क ऑपरेशन होता है। इस बीच शिवपाल के बयान पर हस्तक्षेप करते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि लोहिया ने हमेशा जाति तोड़ने की बात की, लेकिन आप लोग जाति की बात करते हैं। इस पर शिवपाल ने कहा कि लोहिया जी का नारा था- ‘‘पिछड़े पावें सौ में साठ'' और हम सपा के लोग इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!