Edited By Imran,Updated: 08 Sep, 2023 12:44 PM

घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। सातवें राउंड की गिनती वह 7185 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन 10 वें राउंड की गिनती में 12139 वोटों से सपा...
Ghosi By Poll Results: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उप चुनाव पर हुए चुनाव का आज परिणाम आएगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों को लेकर रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। यह मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में हो रही है। मतगणना को लेकर भारी संख्या में फोर्स बल तैनात किया गया है। जिसमें तीन कंपनी पीएसी और तीन कंपनी पैरामिलिट्री, एक अपर पुलिस अधीक्षक तीन सीओ और करीब एक दर्जन से अधिक दरोगाहों की ड्यूटी लगाई गई।
रुझान में बड़ा उलटफेर
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। सातवें राउंड की गिनती वह 7185 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन 10 वें राउंड की गिनती में 12139 वोटों से सपा आगे चल रही है