'सर बोलोगी तो नहीं करूंगा मदद...' हेड कांस्टेबल ने पीड़िता से की S#X की डिमांड! गंदी चैट करता और फिर होटल में...

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Feb, 2026 04:10 PM

sir if you ask i won t help you the head constable demanded s x from

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसने एक बार फिर पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची एक युवती ने जांच अधिकारी पर ही गंभीर...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसने एक बार फिर पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची एक युवती ने जांच अधिकारी पर ही गंभीर आरोप लगाए है। युवती ने जांच अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप
पीड़िता एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। उसका कहना है कि फैज अंसारी उर्फ सोनू नाम का युवक उसे सोशल मीडिया पर लगातार गंदी गालियां दे रहा था और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इसी की शिकायत करने वह बुलंदशहर की नगर कोतवाली पहुंची थी। शिकायत के बाद मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी को सौंपी गई। युवती का आरोप है कि जांच में मदद करने के बजाय हेड कांस्टेबल ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह दिन-रात फोन कॉल करता था और निजी चैट व अकेले में मिलने का दबाव बनाता था।   

गलत संबंध बनाने का बनाता था दबाव 
पीड़िता के अनुसार, हेड कांस्टेबल ने गलत संबंध बनाने की बात कही और यह भी कहा कि ''अगर तुम मुझे सर बोलोगी तो मैं तुम्हारी मदद नहीं करूंगा।वह बार-बार 'आई लाइक यू' कहता था।" युवती का आरोप है कि जब उसने पुलिसकर्मी की गलत मांगें मानने से इनकार किया, तो हेड कांस्टेबल मुख्य आरोपी फैज के साथ मिल गया। इसके बाद फैज के परिजन युवती के कमरे में घुस आए और उसे धमकी दी कि अगर उसने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो उसे आगे भी ऐसी गालियां सुननी पड़ेंगी।

हेड कांस्टेबल निलंबित 
मामला सामने आने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर फैज अंसारी और कुलदीप राठी दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!