शर्मनाक! पांच बंदरों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, टूट गई हड्डियां

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Jun, 2025 11:55 AM

shameful five monkeys were brutally

बरेली (मोहम्मद जावेद खान): उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर किला थाना क्षेत्र में पांच बंदरों को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला गया...

बरेली (मोहम्मद जावेद खान): उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर किला थाना क्षेत्र में पांच बंदरों को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला गया। आरोपियों ने बंदरों को इतनी बुरी तरह पीटा की उनकी हड्डियां तक टूट गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को जानकारी दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस और सीओ सेकंड तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत बंदरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली के IVRI ( भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) भेजा। बरेली की चावल मंडी में जिन पांच बंदरों के शव मिले, उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। बंदरों की हालत देखकर ही स्पष्ट था कि उन्हें पीटकर मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी कि सभी बंदरों की मौत पिटाई से हुई है। 

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस 
बंदरों की हत्या से स्थानीय व्यापारियों में भी हैरानी है। उन्होंने कहा कि चावल मंडी में ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की संख्या यहां ज्यादा है और वे अक्सर परेशान करते हैं, लेकिन अब तक किसी ने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया था। पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साथ इतने बंदर मृत मिले हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना के पीछे होंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!