बदायूं में महिला के मर्डर से फैली सनसनी; मिर्च के खेत में मिला अर्धनग्न शव, दुष्कर्म की आशंका

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Dec, 2024 03:11 PM

sensation spread due to murder of woman

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड के एक मिर्च के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा मिला। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और...

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड के एक मिर्च के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा मिला। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है, हालांकि महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

जानिए पूरी घटना  
जानकारी के मुताबिक, गांव नगला भिंड के निवासी हरी सिंह रविवार सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। जब वे मिर्च के खेत में पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक अर्धनग्न महिला का शव पड़ा हुआ देखा। यह देखकर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचित किया। खबर मिलते ही सहसवान के सीओ कर्मवीर सिंह और मुजरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से महिला की पहचान करने के लिए पूछताछ की, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने जताई दुष्कर्म की आशंका
पुलिस को शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के हाथों में मिट्टी लगी हुई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला ने अपने हाथों से जमीन पर सहारा लिया होगा और इसी वजह से वहां हल्का गड्ढा बन गया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि महिला स्थानीय नहीं हो सकती, क्योंकि जिले के किसी भी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा, अगर महिला आसपास के इलाके की होती, तो उसके परिवारजन पुलिस से संपर्क जरूर करते। इस कारण पुलिस को शक है कि महिला किसी दूसरे जिले से हो सकती है और शव को यहां लाकर फेंका गया है।

फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई और उसकी हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह पर ज्यादा जानकारी मिलेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!