CM योगी पर संजय राउत का हमला, बोले- मुंबई में रोड शो की जरूरत क्या? उद्योगपतियों से मिलें और जाएं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Jan, 2023 04:39 PM

sanjay raut s attack on cm yogi said what is the need

यूपी के सीएम आदित्यनाथ के मुंबई दौरे का आज दूसरा दिन है। योगी ने चंद उद्योगपतियों और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात के बाद मुंबई में रोड किया। इस पर शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद संजय रा...

लखनऊ: यूपी के सीएम आदित्यनाथ के मुंबई दौरे का आज दूसरा दिन है। योगी ने चंद उद्योगपतियों और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात के बाद मुंबई में रोड किया। इस पर शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है? राउत ने कहा, ‘इन्वेस्टमेंट के लिए आएं हैं ना…उद्योगपतियों से मिलें और जाएं। यहां आकर यह बीजेपी की राजनीति बंद करें। ठीक है हमारे मन में आपके लिए सम्मान है, वो रहेगा, लेकिन यह सब नहीं चलेगा।’
PunjabKesari
संजय राउत ने कहा कि अपने राज्य में फिल्म सिटी को उभारना चाहते हैं। कोई एतराज नहीं है। फिल्म उद्योग के विकास के संबंध में चर्चा करें। जैसे दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों ने अपनी फिल्म सिटी डेवलप की, ठीक है। जब तक आप अपने राज्य के उद्योगों के विकास के लिए मुंबई आते हैं, तब तक एतराज नहीं। एतराज तब होता है, जब यहां के उद्योग खींच कर ले जाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें बहराइच में 2 करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, हिमाचल की रहने वाली है महिला

PunjabKesari
संजय राउत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को यूपी में शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रहे हैं। संजय राउत ने भी यह माना कि ऐसी बात नहीं है और यह संभव भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग जरूर पिछले कुछ वक्त से महाराष्ट्र के हक के दूसरे राज्यों को दिए गए हैं। संजय राउत ने कहा, ‘मुंबई से फिल्म सिटी यूपी चली जाएगी। हमें इसका डर नहीं है। मुंबई की फिल्म सिटी कोई जेब में भर कर ले जाने वाली चीज नहीं है। अभिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित मुंबई से लखनऊ जाकर थोड़ी ना रहेंगे। 
PunjabKesari
इतना ही नहीं संजय राउत ने कहा कि लेकिन यह जो रोड शो किया जा रहा है। यह बीजेपी की राजनीति है। योगी आदित्यनाथ ये सब ना करें। अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के लिए इन्वेस्टमेंट जुटाने दावोस जा रहे हैं। वे वहां क्या रोड शो करने वाले हैं?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!