नोएडा में पुराने विवाद के चलते समधी की हत्या, शादी समारोह के बीच मारी गोली; मचा हड़कंप

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Nov, 2023 01:37 PM

samadhi murdered due to old

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक विवाह समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद शादी समारोह में...

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक विवाह समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आरोपी गोली चलाकर वहां से फरार हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।

PunjabKesari
यह है पूरा मामला
मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। यहां पर दोस्त की बेटी की शादी में आए समधी ने दूसरे समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, होशियारपुर गांव निवासी अशोक यादव और सिंभावली गांव, रझेड़ा निवासी शेखर यादव आपस में समधी हैं। अशोक यादव और शेखर यादव दोनों ही बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार देर रात को विनोद यादव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे, जहां आक्रोशित शेखर ने अशोक यादव पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। घटना में अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः 'सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा': अखिलेश यादव

PunjabKesari
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!