'सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा': अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Nov, 2023 12:10 PM

the stronger the social justice

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी मंगलवार को तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि 'सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी ही जल्दी यह अपने मकसद...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी मंगलवार को तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि 'सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी ही जल्दी यह अपने मकसद में कामयाब होगा।'

PunjabKesari
सामाजिक न्याय' एक आंदोलन है: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स' पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘सामाजिक न्याय' एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है। इसमें जितने लोग जुड़ते जाएंगे, ये आंदोलन उतना ही सशक्त होगा और उतनी ही जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा।''

PunjabKesari
लोकसभा से पहले देश में एक स्पष्ट संदेश गया: अखिलेश
स्टालिन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रतिमा के अनावरण से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश गया है। कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव के तल्‍ख रिश्‍तों के बीच स्टालिन से उनकी बढ़ती करीबी के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज; दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी
 उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच आज यानी 28 नवंबर को सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज शाम 4ः00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों के साथ भी सीएम बैठक करेंगे। बैठक में आज अनुपूरक बजट के प्रस्ताव समेत दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!