सहारनपुर: श्रमिकों को यमुना नदी पार करा रहे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 May, 2020 12:58 PM

saharanpur police arrested the people crossing the yamuna river

लॉकडाउन की वजह से पैदल घर जा रहे श्रमिकों को यमुना नदी पार कराते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया वह सभी श्रमिकों से पैसे लेकर रबर ट्यूब पर बैठाकर नदी पार करा रहे थे।

सहारनपुर: लॉकडाउन की वजह से पैदल घर जा रहे श्रमिकों को यमुना नदी पार कराते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया वह सभी श्रमिकों से पैसे लेकर रबर ट्यूब पर बैठाकर नदी पार करा रहे थे। 

बता दें कि पैदल घर जा रहे मजदूरों को हरियाणा, यूपी के बॉर्डर को पुलिस द्वारा रोक लिया जाता था। जिसकी वजह से इन श्रमिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस के डर से श्रमिक यमुना नदी से होकर बॉर्डर पार करते थे। श्रमिकों को यमुना नदी के किनारे बैठे लोग रबर ट्यूब पर बैठाकर या फिर किसी और अन्य तरीके से इनसे पैसे लेकर बॉर्डर पार करा थे। जब यह मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज सरसावा थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से हरियाणा, पंजाब से प्रवासी मजदूरों का आना लगा हुआ है, जिसमें काफी भारी संख्या में यह मजदूर यूपी में प्रवेश कर रहे थे। वहीं इतनी भारी संख्या में आ रहे मजदूरों को रोकने में पुलिस के जवान भी कम पड़ गए। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि इन मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर कुछ लोग पैसे के लालच में इनको रबड़ ट्यूब आदि के माध्यम से यमुना नदी पार करा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!