Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Nov, 2023 08:19 AM

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में फेरबदल कर दिया गया है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व नेतृत्व ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के नए पदाधिकारी घोषित कर दिए। बहुप्रतीक्षित 130 पदाधिकारियों की सूची में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश...
लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व नेतृत्व ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के नए पदाधिकारी घोषित कर दिए। बहुप्रतीक्षित 130 पदाधिकारियों की सूची में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव व 76 प्रदेश सचिव शामिल हैं।

सूची में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय संतुलन पर जोर
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सूची में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय संतुलन पर जोर दिया गया है। अति पिछड़ा, अनुसूचित और अल्पसंख्यक वर्ग पर प्रमुखता से जगह दी गई है। इनमें 60 प्रतिशत पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग से हैं। नई कार्यकारिणी की बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर अजय राय की नियुक्ति के बाद पिछले तीन माह से नई प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार हो रहा था। नई कमेटी में उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं को लागू कर भागीदारी दी गई है।
यूपी कांग्रेस उपाध्यक्षों की सूची-
प्रदेश उपाध्यक्षों में सोहिल अंसारी, विश्व विजय सिंह, मकसूद खान, संजीव दरियाबादी, आलोक प्रसाद, शरद मिश्रा, राहुल राय, राघवेंद्र सिंह, राजकुमार रावत, मनीष मिश्रा, सुशील पासी, विदित चैधरी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, केशव चंद यादव, रिजवान कुरैशी व दिनेश कुमार सिंह शामिल हैं। महासचिवों में अनिल यादव, विवेकानंद पाठक, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, पूर्व पार्षद पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जेपी पाल, सरिता पटेल, देवेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। सचिवों में करम चंद बिंद, सत्यवीर सिंह, फरहान वारसी, अर्जुन पासी, अशोक निषाद आदि शामिल हैं।

पार्टी ने रखा हर वर्ग का ध्यान
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि नई कमेटी में सामाजिक भागीदारी का ध्यान रखा गया है। हर जाति, वर्ग व धर्म के लोगों को शामिल किया गया है। इसमें 60 प्रतिशत पिछड़े व दलित वर्ग के पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और चुनाव में सफलता हासिल करेगी।
आधे से अधिक नए पदाधिकारियों को टीम में मिली जगह
प्रदेश कांग्रेस की घोषित सूची में युवाओं और संघर्ष करने वालों को जगह दी गई है। इनमें आधे से ज्यादा नए चेहरे शामिल हैं। 67 फीसदी पदाधिकारियों की आयु 50 वर्ष से नीचे है। नई कमेटी में पुराने पदाधिकारियों धकारियों को शामिल न करने से उनमें नाराजगी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सपा व अन्य दलों से संपर्क साधने में लगे हैं।