चित्रकूट में CM योगी ने प्रदेश के पहले लक्ष्मण पहाड़ी रोपवे का किया उद्घाटन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Sep, 2019 12:30 PM

religious place chitrakoot be plastic and dirt free yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के पहले रोपवे का चित्रकूट में उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कामतानाथ मंदिर में पूजा की और झाड़ू भी लगाई।

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के पहले रोपवे का चित्रकूट में उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कामतानाथ मंदिर में पूजा की और झाड़ू भी लगाई।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, रोपवे 256 मीटर लंबा है जो कामतागिरि परिक्रमा मार्ग से लक्ष्मण हिल टॉप तक जाएगा। रोपवे के लिए 3 कैबिन बनाए गए हैं। हर कैबिन में 6 लोगों को ले जाने की व्यवस्था है। मतलब एक साथ 18 लोगों के जाने की व्यवस्था है। रोपवे से जाने में बस 5 मिनट लगेंगे। एक घंटे में 400 लोगों को लक्ष्मण हिल टॉप पर ले जाया जा सकेगा। इसकी दर 50 रुपये तय की गई है। हर किसी को फेरे के लिए इतनी राशि देनी होगी।
PunjabKesariमहिलाएं करेंगी रोपवे का संचालन
रोपवे का संचालन महिलाएं करेंगी। इसके लिए किसी पुरुष कर्मचारी को नहीं रखा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के बीच जूट बैग भी बांटे और पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!