गौतम बुद्ध नगर को मिलीं 45 इलेक्ट्रिक बसें, CM योगी का विपक्ष पर निशाना- 'पहले UP में अराजकता और खराब सड़कें थीं'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 01:33 PM

up cm yogi flags off 45 electric buses for gautam buddha nagar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। योगी ने नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के उद्घाटन के लिए लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। योगी ने नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के उद्घाटन के लिए लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि शायद भगवान श्री राम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे लेकिन उसके बाद हजारों वर्षों तक अयोध्या वासियों को हवाई सेवा नहीं मिली। हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित रही और आजादी के बाद भी इसे उपेक्षा का सामना करना पड़ता रहा।

'नए भारत का नया यूपी परिवर्तन का गवाह...'
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति बदल गई है और महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एक हवाई अड्डा अब अयोध्या में शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश परिवर्तन का गवाह बन रहा है, राज्य विश्व स्तरीय सड़क और हवाई संपर्क के लिए एक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। योगी ने 2017 से पहले राज्य की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को खराब सड़कों, अराजकता के माहौल और सुरक्षा चिंताओं के मुद्दों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में निवेश की बात करना दूर के सपने जैसा था।

'डबल इंजन सरकार में 4 लाख किमी सड़कों का जाल'
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने बुनियादी ढांचे का विस्तार किया और राज्य में अब लगभग 4 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण व संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों का भी जिक्र किया और कहा कि दुनिया पर्यावरण व भू-राजनीतिक मुद्दों के परिणामों का सामना कर रही है। योगी ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए सतत विकास आवश्यक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!