'रामभक्तों की आस्था बरकरार, दर्शनार्थियों की संख्या में कोई कमी नहीं', नृपेन्द्र मिश्र ने अफवाहों को किया खारिज

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Jul, 2026 02:09 PM

ram mandir construction cost estimated to reach 1 800 crore

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि रामभक्त आस्था के साथ दर्शन पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं है। श्री मिश्र ने रविवार को दो दिवसीय राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद...

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि रामभक्त आस्था के साथ दर्शन पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं है। श्री मिश्र ने रविवार को दो दिवसीय राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के उत्तर में कहा कि राममंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है। रामभक्त आस्था के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा कर रहे हैं।

राम कथा संग्रहालय की गैलरियों की स्क्रिप्ट फाइनल
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के तीसरे दिन उन्होंने दो दिवसीय बैठक की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक दो चरणों में संपन्न हुई और राम कथा संग्रहालय निर्माण की कई महत्वपूर्ण बातें अंतिम रूप से तय कर दी गई हैं। राम कथा संग्रहालय की सभी गैलरियों की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी गई है तथा श्रद्धालुओं और विजिटर्स को मिलने वाली सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

देश की प्रमुख नदियों का होगा प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वन गमन से जुड़ी देश की प्रमुख नदियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरुआत सरयू नदी से होगी और समापन गुप्तार घाट पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि राम कथा संग्रहालय के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं की संख्या कम होने की चर्चाओं का खंडन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की कुल लागत 1600 से 1800 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान जताया गया। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने की चर्चाओं को नकारते हुए नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि मंदिर में दर्शनार्थियों की कोई कमी नहीं है और लोग आस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से लगातार संवाद में उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

22 जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि 22 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक प्रस्तावित है। सीईओ की नियुक्ति, समितियों व उप समितियों के भविष्य जैसे विषयों पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट ही करेगा। श्री मिश्र ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्यों को मतदान (वोटिंग) का अधिकार नहीं होता तथा यदि सीईओ की नियुक्ति होती है तो वह अपना स्टाफ ट्रस्ट की निगरानी में नियुक्त करेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!