चुनाव प्रचार करने मुंबई पहुंचे योगी ने बोला बड़ा हमला, कहा- रामलला कांग्रेस को सत्ता में आने नहीं देंगे

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 May, 2024 09:16 AM

ram lalla will not allow congress to come to power yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि रामलला कांग्रेस को फिर से सत्ता में नहीं आने देंगे। उन्होंने विपक्षी दल पर 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले के दौरान सुरक्षा कर्मियों की शहादत पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

मुंबईः भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने शनिवार को मुंबई पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। योगी ने कहा कि रामलला कांग्रेस को फिर से सत्ता में नहीं आने देंगे। उन्होंने विपक्षी दल पर 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले के दौरान सुरक्षा कर्मियों की शहादत पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार एवं अधिवक्ता उज्ज्वल निकम के समर्थन में यहां रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि मौजूदा चुनाव में राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच किसी एक को चुना जाना है। 

PunjabKesari

मौजूदा चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच
उन्होंने कहा, राम भक्त राष्ट्र भक्त हैं जो भारत के लोगों की सेवा करेंगे और देश की प्रगति के लिए काम करेंगे। राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाला रामभक्त लोगों और देश के सम्मान के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। मुंबई उत्तर मध्य सीट पर महाराष्ट्र के 12 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के साथ पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार अभियान शनिवार शाम शाम बजे समाप्त हो गया। कांग्रेस ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया है। आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर अयोध्या राम मंदिर के निर्माण से परेशान होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था। अगर कांग्रेस को इतना ही दुख है तो वह इटली में राम मंदिर बनवा सकती है।

26/11 मुंबई हमले से IB को मिली थी ये सीख, तटीय सुरक्षा के लिए गठित हुआ था  खास विभाग - 26 11 mumbai terror attack new daprtment for coastal security -  News18 हिंदी

मुंबई में आतंकी हमले का किया जिक्र
आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के शहीदों का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमले से संबद्ध मुकदमे के दौरान विशेष लोक अभियोजक निकम ने आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!