Rajya Sabha Election LIVE Update: राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी, BJP के 8 प्रत्याशियों की जीत तय!

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Feb, 2024 06:04 PM

rajya sabha election live voting

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। आज यूपी की 10 सीटों के लिए मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 04 बजे तक जारी रही। देर शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे। चुनाव के लिए बैंगनी...

UP Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। आज यूपी की 10 सीटों के लिए मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 04 बजे तक जारी रही। देर शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे। चुनाव के लिए बैंगनी स्केच पेन से वोट डाले गए। सपा के 8 विधायकों ने बीजेपी में क्रांस वोटिंग की। कुल 395 विधायकों ने वोट किया है। 403 सीटों में से 4 सीटे खाली हैं। सदस्यों के निधन से 4 सीट खाली हैं। इसलिए गिनती 399 की होगी। वहीं 399 में से 3 विधायक जेल में हैं। 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसके बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए थे कि अगर वोट अन्य किसी पेन से डाले गए तो खारिज कर दिए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में क्रमशः 252 विधायकों और 108 विधायकों के साथ भाजपा और सपा दो सबसे बड़े दल हैं। सपा की गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के पास दो सीटें हैं।

LIVE UPDATE:-
 

● सपा विधायक शरजील इस्लाम का वोट अवैध घोषित
PunjabKesari
● राज्यसभा चुनाव की वोटिंग हुई खत्म

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। कुछ ही देर में चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 

● BSP विधायक ने BJP को दिया वोट 
यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुझसे वोट देने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था। राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 395 विधायक वोट कर चुके हैं।

● महाराजी प्रजापति वोट देने नहीं आयेंगी!
राज्यसभा चुनाव में सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। विधायक आशुतोष मौर्य ने भाजपा को वोट दिया। वहीं, जानकारी है कि महाराजी प्रजापति वोट देने नहीं आयेंगी !! SBSP के एक विधायक जगदीश राय क्रॉस वोटिंग की है !!

● एंबुलेंस में वोटिंग करने पहुंचे अपना दल विधायक नील रतन 
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए अपना दल विधायक नील रतन भी पहुंचे है। नील रतन कोरोना संक्रमित है, इसलिए वो एंबुलेंस से वोटिंग करने के लिए पहुंचे हैं। नील रतन सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

● क्रॉस वोटिंग पर शिवपाल यादव का बयान
राज्यसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर जारी है। सपा के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब अंतरात्मा के साथ- साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी ताकि ऐसी भटकती हुई आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं।

● क्रॉस वोटिंग से नाराज सपाईयों ने पार्टी के विधायक का फूंका पुतला
यूपी के कौशांबी में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के सदस्यों ने अपनी ही पार्टी से विधायक पूजा पाल व ऊंचाहार से सपा विधायक रहे मनोज पांडे का विरोध करते हुए मंझनपुर चौराहे पर पुतला फूंका।

PunjabKesari
● क्रॉस वोटिंग पर यह बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष  
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी मजबूती से लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने का मतलब यह नहीं कि उन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। मुख्यमंत्री तो सभी के हैं।

यूपी में राज्यसभा चुनाव से बहुत बड़ी खबर
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में ही खेल हो गया। राजभर की पार्टी से 2 विधायकों के क्रॉस वोट की खबर। राजभर के 2 विधायकों ने सपा प्रत्याशी को वोट दिया। 5 विधायकों में से 2 वोट सपा को गए। समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। सभी दलों के मिलाकर 10 विधायकों ने क्रॉस वोट किया।

PunjabKesari 
● राज्यसभा चुनाव में सपा के बागी
1- राकेश पांडेय ( NDA वोट दिया )
2 - राकेश प्रताप सिंह ( NDA वोट दिया )
3 - अभय सिंह ( NDA वोट दिया )
4 - विनोद चतुर्वेदी ( NDA वोट दिया )
5 - मनोज पांडेय ( NDA वोट दिया )
6 - महाराजी देवी ( गैर हाजिर )
7 - पूजा पाल ( NDA को वोट दिया )
8 - आशुतोष मौर्य ( गैर हाजिर) 

● अब सब कुछ साफ़ हैः अखिलेश यादव 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की, कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है।

PunjabKesari
● एक साथ दिखे सब बागी विधायक
राज्यसभा चुनाव में सब बागी विधायक एक साथ दिखे।

PunjabKesari ● SBSP की क्रॉस वोटिंग पर बोले राजभर 
SBSP के विधायक के क्रॉस वोटिंग के मामले का ओम प्रकाश राजभर ने खंडन किया। कहा-हम NDA वाले हैं हारे वाले के वोट देई ! हमारा वोट इंटैक्ट है, कोई दिक्कत नहीं है, सबसे बड़ी बात जीत पक्की है और NDA का प्रत्याशी कैसे जीते, इसके लिये समाजवादी पार्टी कटिबद्ध है। सुभासपा के किसी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की है।

PunjabKesari
● हमारी जीत तय है: संजय सेठ
BJP प्रत्याशी संजय सेठ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत तय है। हमने किसी पार्टी के विधायक नहीं खरीदे हैं। लोग पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं।

● बीजेपी के सभी प्रत्याशी जीतेंगेः राजा भैया 
जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने दावा किया है कि बीजेपी के सभी आठ प्रत्याशी जीतेंगे और उनके दोनों वोट बीजेपी प्रत्याशी को गए हैं। सपा में टूट पर राजा भैया ने कहा कि आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिवस है। सब मंगल होगा।

● मेरे वजूद में धोखा नहीं है- पल्लवी पटेल
राज्यसभा चुनाव के लिए पल्लवी पटेल ने सपा प्रत्याशी को वोट डाला। उनकी अखिलेश यादव से फोन पर हॉट टॉक हुई। जिस पर उन्होंने कहा, 'मेरे वजूद में धोखा नहीं है, मैं धोखा और गद्दारी नहीं कर सकती। मैंने PDA को वोट किया है। मैंने खुलकर और दिखा कर रामजीलाल सुमन को वोट किया है। PDA में थी , हूं और भविष्य में भी रहूंगी। PDA मेरी आत्मा और जान है इसकी लड़ाई लड़ती रहूंगी। मैं झगड़ कर ही हक लेती हूं। मेरा उन पर हक है मैं उनसे झगड़ कर बात कर सकती हूं।

PunjabKesari
● रामगोपाल यादव ने किया यह दावा  
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दावा किया है की समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को अब तक 102 वोट प्रथम वरीयता के मिल चुके हैं। उनके बयान से साफ है लगभग 8 वोट क्रॉस हुए हैं जो सपा के खेमे से बीजेपी प्रत्याशी को वोट गए हैं। शिवपाल यादव पार्टी के पोलिंग एजेंट हैं और उनको दिखाए बिना कोई विधायक वोट नही डाल सकता।

● शिवपाल यादव को दिखाकर वोट दे रहे सपा विधायक
सपा की तरफ से शिवपाल यादव पोलिंग एजेंट हैं। सपा के सभी विधायक शिवपाल को दिखाकर वोट दे रहे। शिवपाल यादव ने सपा की तरफ से मोर्चा संभाल रखा। विधायक को पोलिंग एजेंट को दिखाकर वोट देना होता है।शिवपाल के देखने के बाद ही वोट डाल सकते हैं। 

● BJP ने वोट के लिए सब कुछ किया- अखिलेश यादव
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि BJP ने वोट के लिए सब कुछ किया है। बागी विधायकों पर कार्रवाई होगी। कद्दावर नेता लग रहे थे लेकिन निकले नहीं। ‘सरकार के खिलाफ वोट डालने में साहस की जरूरत है, पल्लवी पटेल की अन्तरात्मा के बारे में नहीं जानता हूं। पता चला है कुछ लोगों को पैकेज मिला है। ये जानना है कि पैकेज छोटा मिला या बड़ा। ‘किसी को सुरक्षा चाहिए, किसी को केस खत्म कराने हैं’। जो डर गए वो उधर गए। लोकसभा चुनाव बीजेपी जीत नहीं पाएगी। 

● पल्लवी पटेल ने किया मतदान 
राज्यसभा चुनाव के लिए पल्लवी पटेल ने अपना मतदान कर दिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी को वोट डाला है। उन्होंने कहा मैंने PDA को वोट दिया है।

PunjabKesari
● सुभासपा विधायक ने दिया सपा को वोट 
सुभासपा से जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने ओम प्रकाश राजभर की बातें नहीं मानते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है।

● पल्लवी पटेल का बयान 
आज राज्यसभा चुनाव है और वोट डालने के लिए हम विधानसभा आए हैं। हम अपना वोट डालने के बाद ही बता पाएंगे की हम किसको वोट दे रहे हैं और कौन जीत रहा है !!

● पल्लवी पटेल मतदान से बना सकती हैं दूरी
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। लेकिन सपा विधायक पल्लवी पटेल अबतक मतदान करने नहीं पहुंचीं है। पल्लवी पटेल पिछली 2 बैठकों में शामिल नहीं हुईं। सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी पटेल मतदान से दूरी भी बना सकती हैं।

● सपा विधायक हाकिम चंद्र बिंद का बयान 
राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी विधायक हाकिम चंद्र बिंद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “मैने सपा को वोट दिया। मैं सपा का विधायक, अखिलेश के साथ हूं। मैंने खुलकर और दिखाकर वोट दिया।” उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी।

PunjabKesari
● सपा से बगावत करने वाले कुछ संभावित विधायकों के नाम
राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, मनोज पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, मुकेश वर्मा, महाराजी देवी, पूजा पाल, पल्लवी पटेल, विनोद चतुर्वेदी, हाकिम चंद्र बिंद

● सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग जारी
राज्यसभा चुनाव में अब तक 7 से 8 सपा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

● बदायूँ से सपा विधायक आशुतोष मौर्य सपा से टूटे
भाजपा का खेला जारी है, राज्यसभा चुनाव से सपा को एक और झटका मिला है। बदायूँ से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भाजपा का समर्थन किया। PDA एकता में भाजपा की बड़ी सेंध !

● रायबरेली से BJP प्रत्याशी होंगे मनोज पांडेय-सूत्र 
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, मनोज पांडेय रायबरेली से BJP प्रत्याशी होंगे। BJP मनोज पांडेय को प्रत्याशी बना सकती है। अभय सिंह, राकेश सिंह भी प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। इन्हें भाजपा लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। 

● राज्यसभा चुनाव में सपा को एक और झटका 
राज्यसभा चुनाव में मतदान जारी है। इसी बीच सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। हंडिया से विधायक हाकिम चन्द्र बिंद ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया !

● विधानसभा से मनोज पांडेय की नेमप्लेट हटाई 
विधायक मनोज कुमार पांडेय के इस्तीफे के बाद मुख्य सचेतक नाम की प्लेट विधानसभा से हटाई गई।

PunjabKesari

●सीएम योगी से सपा विधायकों से की मुलाकात
राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच सपा के 5 विधायकों ने सीएम से मुलाकात की है। अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय की सीएम से मुलाकात हुई। सभी विधायक विधानसभा सचिवालय में सीएम से मिले।

PunjabKesari   ● मनोज पांडेय के इस्तीफे पर क्या बोले मंत्री दयाशंकर सिंह
मनोज पांडेय के इस्तीफे के बाद मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं. राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं।"

PunjabKesari
● BJP को मिला BSP का समर्थन 
राज्यसभा के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव में BJP को BSP का समर्थन मिला है। BSP के विधायक BJP को वोट करेंगे। BSP विधायक उमाशंकर सिंह भाजपा को अपना समर्थन देंगे। 

● इस्तीफे के बाद मनोज पांडेय की पहली प्रतिक्रिया
विधायक मनोज कुमार पांडेय ने इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है।

● सपा के दर्जन से ज्यादा विधायकों की क्रॉस वोटिंग-सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, सपा के दर्जन घर से ज्यादा विधायकों की क्रॉस वोटिंग हो रही है। इस पर रविदास मल्होत्रा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भारतीय जनता पार्टी ने लालच और प्रलोभन देकर सपा के विधायकों को अपनी तरफ किया है।

PunjabKesari
● यह बोले अखिलेश यादव
राज्यसभा चुनाव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगी, यह हमने चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में भी देखा है। जिन्हें लाभ मिलने वाला होगा वो चले जायेंगे।   

● विनोद चतुर्वेदी भी करेंगे BJP को वोट
सूत्रों से जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे ने सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है। सपा के कालपी एमएलए विनोद चतुर्वेदी भी बीजेपी उम्मीदवार को अपना मतदान देंगे।

PunjabKesari

● सीएम योगी ने किया मतदान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाल दिया है।

PunjabKesari
● अखिलेश यादव ने डाला वोट
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना मतदान कर दिया है।

PunjabKesari ● राज्यसभा चुनाव पर यह बोले डिप्टी सीएम 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव पर कहा- भाजपा के पास अपने बहुमत से ज्यादा नंबर है। समाजवादी पार्टी को तीसरे प्रत्याशी को खड़ा करने की जरूरत नहीं थी।

PunjabKesari
● एक साथ वोट डालने जाएंगे सपा के विधायक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से सभी विधायकों को सुबह 10:00 बजे पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया है। सपा खेमे से भाजपा उम्मीदवारों के लिए संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलें है। इसलिए सभी विधायक एक साथ मतदान करने जाएंगे। क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर समाजवादी पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने कहा, "वे लोग समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीते थे. अगर ऐसा होता है तो आगे हमें भी देखना पड़ेगा।"


​​

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!