बनारस- नई दिल्ली में फंसे 5 लाख यात्री, कई ट्रेनें निरस्त...यात्रा से पहले जरूर देख लें यह लिस्ट

Edited By Imran,Updated: 30 Jan, 2025 12:31 PM

5 lakh passengers stranded in banaras new delhi many trains canceled

महाकुंभ में हुए भगदड़ की वजह से आस-पास के कई जिले प्रभावित चल रहे हैं। जिसकी वजह से वाराणसी में इस समय 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं। इतना ही नहीं ट्रेनों के रद्द होने से पांच लाख से अधिक यात्री फंस गए हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण...

प्रयागराज: महाकुंभ में हुए भगदड़ की वजह से आस-पास के कई जिले प्रभावित चल रहे हैं। जिसकी वजह से वाराणसी में इस समय 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं। इतना ही नहीं ट्रेनों के रद्द होने से पांच लाख से अधिक यात्री फंस गए हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण ढाई लाख से अधिक लोगों की यात्रा टल गई है। दिल्ली, आगरा वन्देभारत समेत 21 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भी कैंट रेलवे स्टेशन पर लगभग 2.5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद है। रेलवे प्रशासन द्वारा लोगों को होल्डिंग एरिया में रोका गया है। वहीं गुरुवार सुबह से काशी के 10 घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं के भीड़ पैदल ही बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंच रही हैं
PunjabKesari
गोदौलिया से विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट से गंगा द्वार और चौक से विश्वनाथ मंदिर तक करीब 5 किमी लंबी लाइन लगी हुई है। काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार रात 1 बजे तक बाबा का दर्शन जारी रहा। प्रशासन के मुताबिक पट बंद होने तक करीब 5.50 लाख भक्तों ने बाबा को जलाभिषेक किया। डेढ़ घंटे विश्राम के बाद बाबा की मंगला आरती हुई। आरती के दौरान भी चारों द्वार से झांकी दर्शन कराया गया।

इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त

  • बनारस से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त 
  •  बलिया से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22581 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त 
  •  गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस निरस्त
  •  गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05004 गोरखपुर-झूसी विशेष गाड़ी निरस्त
  •  गोरखपुर से 29 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05183 गोरखपुर-झूसी विशेष गाड़ी निरस्त 
  • कानपुर अनवरगंज से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त
  •  झूसी से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 05003 झूसी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त
  •  आगरा कैंट से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  • बनारस से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  •  वाराणसी जं. से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22415 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  •  नई दिल्ली से 30 जनवरी, 2025 को चलने वाली 22416 नई दिल्ली-वाराणसी जं. वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त
  •  बरौनी से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!