ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, किन्नर अखाड़े के संस्थापक की कार्रवाई

Edited By Imran,Updated: 31 Jan, 2025 12:55 PM

mamta kulkarni was removed from the post of mahamandaleshwar

हालही में किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है

प्रयागराज: हालही में किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर कार्रवाई की बात कही है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है। 

आपको बता दें कि  ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में अपना पिंडदान किया था और संन्यास अपना लिया था। पहले दिन से इनको लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। 

इसके बाद भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरी रखा गया था। वो 7 दिनों तक महाकुंभ में रहीं थीं। इसके बाद से ही इसको लेकर विवाद जारी था। 
 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!