Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jul, 2023 02:44 PM

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर NDA में शामिल हो गए है। उसके बाद से उनके समाज के लोग ही विरोध में उतर गए है। दरअसल, गांव के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है OP Rajbhar का गांव में आना मना है। जो सोशल मीडिया तेजी...
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर NDA में शामिल हो गए है। उसके बाद से उनके समाज के लोग ही विरोध में उतर गए है। दरअसल, गांव के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है OP Rajbhar का गांव में आना मना है। जो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक दिन पहले उनके पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने राजभर के NDA में शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभर को समाज को धोखा देने वाला नेता बताया। उसके बाद उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राजभर की आत्मा मर चुकी है। उनका जीमर जिंदा नहीं है। इस लिए हम लोग उनकी आत्मा को शांति के लिए उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) से मुलाकात की। इसके बाद वो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) से मिले और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भी उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात की है। राजभर ने दावा किया कि उनके बीजेपी के साथ आने से सीएम योगी आदित्यनाथ काफी खुश हैं। उनके कहने पर ही वो दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने गए थे। फिलहाल अब राजभर NDA गठबंधन में शामिल हो गए है। सूत्रों की मानें तो राजभर को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- CM योगी ने पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित, कहा- 'शून्य से शिखर की यात्रा जैसा रहा लालजी टंडन का जीवन'
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे स्व. लालजी टंडन की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। सीएम हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग के सामने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लालजी टंडन ने लखनऊ में श्रद्धेय अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया था।