रेलवे ने "कबाड़ से जुगाड़" को लेकर बनाया रिकॉर्ड, 296 करोड़ से अधिक का स्क्रैप बेचकर रचा नया इतिहास

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Apr, 2024 01:53 AM

railways made a record regarding jugaad from junk

उत्तर मध्य रेलवे ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्क्रैप डिस्पोजल से 296.03 करोड़ का सकल राजस्व अर्जित किया है। यह उत्तर मध्य रेलवे के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री का रिकार्ड है। पिछले वित्तीय वर्ष...

Prayagraj News, (सैय्यद आकिब रजा): उत्तर मध्य रेलवे ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्क्रैप डिस्पोजल से 296.03 करोड़ का सकल राजस्व अर्जित किया है। यह उत्तर मध्य रेलवे के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री का रिकार्ड है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की बात करें तो 265.37 करोड़ राजस्व अर्जित किया था जो इस साल 30.66 करोड़ रुपए अधिक है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ हिमांशु शेखर उपाध्याय की बात माने तो उनका कहना है कि डिपो एवं मंडलों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के स्क्रैप जैसे कि कंडेम्नड वैगन, कोच, पानी की टंकिया, स्टील स्ट्रक्चर्स, नॉन फेरस इत्यादि का निष्पादन किया।
PunjabKesari
उत्तर मध्य रेलवे सदैव स्क्रैप निष्पादन को प्राथमिकता देता रहा है और इसकी सावधिक समीक्षा उच्च स्तर पर होती रही है। इससे न केवल राजस्व का अर्जन हुआ है बल्कि परिसर को स्वच्छ रखने में मदद मिली एवं बहुमूल्य रेलवे भूमि भी रेलवे के उपयोग हेतु खाली हुई है।उत्तर मध्य रेलवे जीरो स्क्रैप का लक्ष्य हासिल करने एवं सर्वाधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाते हुये अपने परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रयागराज मंडल में मालभाड़ा परिवहन की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए योजनबद्ध सतत प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयागराज मंडल ने मालभाड़ा परिवहन में शानदार प्रदर्शन करते हुये वित्तीय वर्ष 2023-24 में नए कीर्तमान स्थापित किए हैं।  परिवहन के क्षेत्र में अच्छी सेवाएँ उपलब्ध कराने से प्रयागराज मंडल में माल ढुलाई के नए रिकॉर्ड बन रहे है। सस्ते किराए, सुगम परिवहन, निर्धारित समय पर सुरक्षित डिलीवरी, व्यापार और उद्योग जगत के साथ निरंतर संपर्क और सार्थक संवाद से प्रयागराज मंडल लगातार अपनी आय में भी बढ़ोतरी कर रहा है।
PunjabKesari
प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये 8.042 मिलियन टन की लोडिंग की जो कि 7.80 मिलियन टन लोडिंग के लक्ष्य से 3.1 फीसदी अधिक है और वित्तीय वर्ष 2022-23 की लोडिंग 6.808 मिलियन टन से 18.12 फीसदी अधिक है। मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2103 लॉन्ग हॉल ट्रेनें चलाकर परिचालन क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है जो कि गत वित्तीय वर्ष से 193.71 फीसदी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 716 लॉन्ग हॉल ट्रेनों के परिचालन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया था। 
PunjabKesari
प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में दोगुने से अधिक, 27195 क्रैक ट्रेनें (विस्तारित क्रू रन) परिचालित की हैं, जो कि अब तक का उत्कृष्ट प्रदर्शन है और गत वित्तीय वर्ष से जो की 138.95 फीसदी  अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 11381 क्रैक ट्रेनों के परिचालन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया था। प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 18760 रेक हैंडलिंग से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 17814 रेक हैंडल किए गए थे। प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिनांक 31.03.2024 को 88.80% की समयपालनता हासिल की है। इसके अतरिक्त 2023-24 में समयपालनता के 80% के स्तर को 11 बार और 70 फीसदी के स्तर को 77 बार पार किया गया । मार्च 2024 समयपालनता 74% हासिल की गयी है यह मार्च 2023 की समयपालनता 64.6% से 14.6 फीसदी अधिक है। प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये 458.3 ट्रेनें प्रतिदिन परिचालित की, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 426.7 ट्रेनेंप्रति दिन परिचालित की थीं। यह गत वित्तीय वर्ष से 7.40 फीसदी अधिक है। मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7049 वैगन प्रतिदिन की अब तक की सबसे अच्छी लोडेड रसीद हासिल की गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 6628 वैगन प्रतिदिन था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!