Prayagraj News: राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को नष्ट कर दिया

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 May, 2024 09:46 PM

rahul targeted bjp said narendra modi has destroyed the country s economy

समाजवादी पार्टी और कांगेस गंठबंधन की संयुक्त रूप से रविवार को प्रयागराज के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र करछना में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी ने देश के 22 लोगों को अरबपति बनाया है इंडिया गठबंधन देश के हर गरीब घर से एक महिला के खाते में हर...

Prayagraj News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने देश के 22 लोगों को करोड़पति बनाया है। समाजवादी पार्टी और कांगेस गंठबंधन की संयुक्त रूप से रविवार को प्रयागराज के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र करछना में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी ने देश के 22 लोगों को अरबपति बनाया है इंडिया गठबंधन देश के हर गरीब घर से एक महिला के खाते में हर महीने आठ हजार पांच सौ रूपए डालकर करोड़पति बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा आज संविधान खतरे में हैं और उसे हर हाल में बचाना होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्व्यं सेवक संघ (आरएसएस) इसपर हमला बोल रहा है। अम्बेडकर जी का संविधान, महात्मा गांधी का संविधान, जवाहरलाल नेहरू और हिन्दुस्तान के संविधान को कोई भी शक्ति को पार करने की हिम्मत किसी में नहीं है।
PunjabKesari
मनरेगा में मजदूरों की दिहाडी बढ़ाकर हम 400 रूपए करेंगे: राहुल
गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की अर्थ व्यवस्था को नरेन्द्र मोदी ने खत्म किया। इंडिया गइबंधन की सरकार आपके खाते में आठ हजार पांच सौ रूपए डालने का कार्य करेगी। अग्निवीर योजना को कूडेदान में फेंकने का कार्य किया जाएगा। मनरेगा में मजदूरों को 200 रूपया दिहाडी मिलती है उसे बढ़ाकर हम 400 रूपए करेंगे। आंगनबाडी महिलाओं को दोगुनी आमदनी देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गन्ना, कपास, आलू आदि पर किसानों को पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्जा माफ करने का कार्य करेगी। बेरोजगार ग्रेजुएट के बैंक खाते में साल के एक लाख रूपए के साथ रोजगार के लिए लोगों को दक्ष बनाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पार्टनरशिप है और यहां के प्रत्याशी को पांच लाख से अधिक वाटो से जिताने की अपील किया।
PunjabKesari
इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर किसाानों की खुशहाली के लिए MSP के लिए कानूनी अधिकार बनाएंगे
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है, एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं तो दूसरी तरफ संविधान को बचाने वाली इंडिया गठबंधन है। भाजपा के 10 साल के शासन में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुका है। किसानों के आंदोलन का कुचलने का हर स्तर पर भाजपा सरकार ने कार्य किया गया लेकिन किसानों का आंदोलन रूका नहीं। आने वाले समय में किसनों की मदद होने जा रही है। उनके कर्ज माफी की व्यवस्था की जा रही है। इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर किसाानों की खुशहाली के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी अधिकार बनाएंगे।

चार चरणों के चुनाव में भाजपा का सफाया हो चुका है
उन्होनें कहा कि भाजपा वाले वैक्सीन लगवा कर हमारे और आपके जान के पीछे पड़े हैं, संविधान के पीछे पडे हैं। संविधान बचेगा तो हमें नौकरी मिलेगी, पीडीए परिवार का सम्मान बचेगा, रोजगार के अवसर बनेंगे। भाजपा पर परीक्षा रद्द करने और परीक्षा प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इसने न केवल युवाओं को नौकरी के लिए धोखा दिया बल्कि एक तिहाई जीवन को बर्बाद कर दिया। हम आप लोगों से वादा करते हैं कि नौकरी के साथ सम्मान के साथ रोजगार मिलेंगे। इन्होंने जो अग्निवीर की व्यवस्था लाई है वह हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त कर दी जाएगी। ठेके पर कोई काम नहीं करेगा। जैसे पहले पक्की नौकरी रही है वही व्यवस्था अग्निवीर को समाप्त करके की जाएगी। यादव ने कहा कि अभी तक हुए चार चरणों के चुनाव में भाजपा का सफाया हो चुका है। जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा जा रहा है। एनडीए सरकार के वादे झूठे निकले, इन्होंने सभी वर्ग को ठगने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!