Edited By Pooja Gill,Updated: 18 May, 2024 03:53 PM

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान को दिशा देने में रायबरेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज उसकी भूमिका होनी चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाए। कांग्रेस...
Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान को दिशा देने में रायबरेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज उसकी भूमिका होनी चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाए। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रायबरेली को लेकर आपस में बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किया।
राजनीति कभी हमारे रिश्तों के बीच नहीं आईः राहुल
राहुल गांधी ने कहा, "रायबरेली जाते वक्त मैं और प्रियंका कुछ देर के लिए बचपन की गलियों से भी होकर गुज़रे। बहुत सी खट्टी-मीठी यादें हैं, दादी का ज्ञान, पापा की पसंदीदा जलेबियां, प्रियंका के बनाए केक, ऐसा लगता है जैसे सब कल की ही बात हो।" राहुल गांधी ने कहा, "बचपन से हमारा राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है, पर राजनीति कभी हमारे रिश्तों के बीच नहीं आई।"
रायबरेली ने आजादी की लड़ाई में रास्ता दिखायाः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने वीडियो में कहा, "हिंदुस्तान को प्रगति देने और दिशा देने में रायबरेली की एक बहुत बड़ी भूमिका है। रायबरेली वर्षों से उत्तर प्रदेश का राजनीतिक और वैचारिक केंद्र रहा है। रायबरेली ने आजादी की लड़ाई में रास्ता दिखाया।" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "आज रायबरेली की यह भूमिका होनी चाहिए कि वह पहले उत्तर प्रदेश को प्रगति और विकास का रास्ता दिखाए और फिर उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान को प्रगति और विकास का रास्ता दिखाए।" रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है।
यह भी पढ़ेंः 'योगी आदित्यनाथ एक कुशल प्रशासक हैं...' राजा भैया ने सीएम योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वह देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने देश के आगे ले जाने के लिए काम किया है। वहीं, राजा भैया ने सीएम योगी के बारे में कहा कि 'योगी आदित्यनाथ एक कुशल प्रशासक हैं।'