Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Oct, 2020 11:39 PM
आगरा, 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को 51 नये मरीज सामने आने से कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 6678 हो गयी है।
आगरा, 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को 51 नये मरीज सामने आने से कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 6678 हो गयी है।
इसकी पुष्टि जिलाधिकारी पीएन सिंह ने की है। जिला प्रशासन के अनुसार कोविड-19 के 67 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिससे सही होने वाले मरीजों की संख्या 6045 हो गयी है।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल 497 कोविड-19 मरीज उपचाररत हैं जबकि एक और मौत होने से कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 136 हो गयी है।
अभी तक दो लाख 34 हजार 133 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये जा चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 90.52 फीसद है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।