अस्पताल से घर लौट रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में ही छीन गईं सांसें... बलिया में खड़ी बस से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Jun, 2026 11:52 AM

husband and wife die after their motorcycle collides with a parked private bus

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकरा जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। पुलिस...

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकरा जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मऊ से इलाज कराकर घर लौटते समय विनोद प्रजापति की मोटरसाइकिल रसड़ा-मऊ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस से अनियंत्रित होकर टकरा गई।

ये भी पढ़ें:- 'बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं...' आरोपी उमर का मकान जमींदोज, प्रशासन ने पीड़ित बच्ची को लिया गोद

पुलिस ने बताया कि हादसे में विनोद प्रजापति (35) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को रसड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बुधवार देर शाम इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। रसड़ा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी जिले गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकौली पाटेपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!